2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Park Update: इंतजार हुआ खत्म, रणबीर कपूर की ‘एनिमल पार्क’ की रिलीज डेट आई सामने

Animal Park Update: रणबीर कपूर की 'एनिमल 2' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रिलीज डेट भी आ गई है।

2 min read
Google source verification
रणबीप कपूर की एनिमल पार्क को लेकर आई बड़ी खबर

रणबीप कपूर की एनिमल पार्क को लेकर आई बड़ी खबर

Ranbir Kapoor Animal Park: बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। इस फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट आ गई है। फिल्म 'एनिमल 2' नए टाइटल के साथ आएगी। इसका नाम 'एनिमल पार्क' होगा। इसमें कौन किस रोल में होगा उसका भी पता चल गया है। साथ ही फैंस इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जिसे सुनकर फैंस खुश होने वाले है।

रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' की रिलीज डेट आई सामने (Ranbir Kapoor Animal Park)

फिल्म के पहले पार्ट यानी 'एनिमल' ने दुनियाभर में 915 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये फिल्म साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सबसे ऊपर रही थी। इसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म को जितना लोगों ने पसंद किया उससे ज्यादा इस पर विवाद हुआ। एनिमल में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। इस फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे के इर्द-गिर्द थी। खबर है कि इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है। ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये भी पता चल गया है। कहानी भी सामने आ गई है।

यह भी पढ़ें :Sikandar Update: सलमान खान की ‘सिकंदर’ होगी ब्लॉकबस्टर! ये बड़ी वजह आई सामने

हाल ही में रणबीर कपूर का एक फोटो वायरल हुआ था इसमें उन्हें खून से लथपथ दिखाया गया था। खबर है कि ये सीन 'एनिमल पार्क' का ही है और इस फिल्म की शूटिंग रणबीर ने शुरू भी कर दी है। 'एनिमल पार्क' साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। इसकी कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि एनिमल 2 (Animal 2 Story) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनके हमशक्ल के बीच लड़ाई देखी जाएगी। कहानी में एक नया मोड़ आएगा। इसमें बॉबी देओल (Boby Deol) का एक रिश्तेदार कथित तौर पर प्लास्टिक सर्जरी के जरिए रणबीर का चेहरा हासिल कर लेगा। जो एनिमल 2 यानि एनिमल पार्क में विलेन का किरदार निभाएगा। आगे की कहानी फिल्म के रिलीज होने के बाद ही सामने आएगी।