27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhoom 4 Cast: कन्फर्म! रणबीर कपूर की हुई ‘धूम 4’ में एंट्री, इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर

Dhoom 4 Cast Final: फिल्म ‘धूम 4’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अब रणबीर कपूर इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे।

2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor In Dhoom 4

Ranbir Kapoor In Dhoom 4

Ranbir Kapoor In Dhoom 4: एनिमल एक्टर रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को गुड न्यूज मिली है। जिसे सुनकर हर कोई खुशी से उछल पड़ा है। खबर है कि रणबीर कपूर अब खुद धूम 4 का हिस्सा होंगे। एनिमल स्टार एक बार फिर फैंस को ब्लॉकबस्टर फिल्म देने की ओर बढ़ गए हैं। जब भी धूम 4 की बात होती है तो लोगों के दिल दिमाग में बाइक और जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन ही आते हैं, अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर भी इसमें शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही शूटिंग से जुड़ी भी जानकारी सामने आ गई है, तो चलिए आपको धूम 4 से जुड़ी अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रणबीर कपूर होंगे 'धूम 4' का हिस्सा (Ranbir Kapoor In Dhoom 4)

रणबीर 28 सितंबर को 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में खबर है कि रणबीर कपूर का नाम "धूम 4" के फाइनल हो चुका है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर की और बताया कि रणबीर कपूर का नाम धूम 4 के लिए कन्फर्म हो चुका है। ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैल गई है। हर कोई रणबीर को धूम 4 में देखने को बेताब हो रहा है।

यह भी पढ़ें : आराध्या से जुड़े सवाल पर ऐश्वर्या को आया गुस्सा! एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, सबकी बोलती कर दी बंद

रणबीर कपूर की धूम 4 का नया टाइटल भी हुआ लीक?

VRF की इस एक्शन सीरीज "धूम 4" अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है। फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी बताया जा रहा है कि धूम की चौथी फ्रेंचाइजी का टाइटल "धूम रीलोडेड" होगा, लेकिन अब तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं शूटिंग की बात करें तो ‘धूम 4’ की शूटिंग साल 2025 के आखिरी या फिर 2026 की शुरुआत में शुरू की जाएगी।