18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की जिंदगी हुई नरक! अब हुआ खुलासा, अपने मन से घर में लिपिस्टक भी नहीं लगा सकती

Alia Bhatt- Ranbir Kapoor 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल साल 2022 में अपने खूबसूरत आशियाने वास्तु में शादी रचाई थी। शादी के इतने दिनों के बाद अब जो सूचना आ रही है, वह बहुत चौकाने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
alia_bhatt_.jpg

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के एक वीडियो ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ा दिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने लिपस्टिक हैक का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि रणबीर हमेशा उन्हें लिपस्टिक पोछने के लिए कहते हैं। इसके बाद एक्टर को नेटिजन्स ने टॉक्सिक और कंट्रोलिंग कहा। वहीं, अब आलिया का एक और पोस्ट वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बाद आलिया भट्ट ने अब टॉक्सिटी और ट्रोलिंग से डील करने के तरीके पर बात की। दरअसल, आलिया ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन किया। इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि वो टॉक्सिटी और क्रिटिसिज्म से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ?

क्या बोलीं आलिया भट्ट ?
आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "अच्छी आलोचना आगे बढ़ने का सबसे बढ़िया तरीका है, लेकिन जो शब्द आपको ठेस पहुंचाने के लिए हैं वे आपको केवल तभी तकलीफ पहुंचा सकते हैं जब आप उन्हें ऐसा करने देंगे। जो आपसे दूर है वो आपसे कुछ भी नहीं ले सकता। अपनी जिंदगी को इतने प्यार और कृतज्ञता से भर दें कि नफरत आप तक पहुंच ही ना पाए।"

किस वीडियो को लेकर ट्रोल हुए रणबीर कपूर ?
बता दें कि वोग इंडिया ने हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस लिपस्टिक लगाने के तरीके के बारे में बात की थी। आलिया ने बताया कि वो ज्यादातर न्यूज शेड की लिपस्टिक लगाती हैं। इसके बाद उन्होंने एक लिपस्टिक लगाई और उसे पोंछ दिया। आलिया ने बताया कि वो लिपस्टिक लगाने के बाद उसे पोछ देती हैं, क्योंकि ये रणबीर कपूर को नहीं पसंद और वो उनसे लिपस्टिक पोछने के लिए कहते हैं, जब वो उनके ब्वॉयफ्रेंड थे, क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस के नेचुरल लिप्स ज्यादा पसंद है।