12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के पटौदी पैलेस पर लहरा रहा ये कौन सा झंडा? यूजर्स ने उठाए सवाल

Saif Ali Khan: करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने पटौदी पैलेस की कुछ फोटोज शेयर की है उसमें एक खास चीज ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 20, 2023

saif_ali_khan_kareena_kapoor_pataudi_palace.jpg

पटौदी पैलेस में कौन सा झंडा लहरा रहा है?

Saif Ali Khan: करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रहें हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुई। इन फोटोज में सैफ अली और करीना कपूर अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ पटौदी पैलेस पर वेकेशन एंजॉय करते नजर आए। इन फोटोज में पटौदी पैलेस की झलक भी दिखाई दे रही है। अब लोगों की नजरें पटौदी पैलेस पर फहरे झंडे पर टिक गई हैं।

पटौदी पैलेस पर कौन सा झंडा लहरा रहा है?
एक्टर सैफ अली खान का आलीशान पटौदी पैलेस में फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग हुई थी। जिस वजह से ये काफी सुर्खियों में रहा है। इस बार ये पैलेस किसी और वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। करीना कपूर द्वारा शेयर की गई आखिरी फोटो पर सभी की नजरें अटक गई हैं। इस फोटो में पटौदी पैलेस के गुंबद पर एक झंडा लहरा रहा है। यह झंडा भारत का नहीं है।
ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर ये सवाल कर रहें हैं कि पटौदी पैलेस में कौन सा झंडा लहरा रहा है। दरअसल, महल के गुंबद पर लहरा रहा ये झंडा पटौदी स्टेट का है। आजादी से पहले पटौदी पैलेस एक रियासत हुआ करती थी। इन फोटोज को शेयर करने के साथ करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा था, “मक्की की रोटी, सरसों का साग हमारे अपने घर के बाग से, ये मेरी पसंदीदा चीजों में से कुछ हैं।”