15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jamal Kudu Song: एनिमल फिल्म में चोरी का है ये गाना! जानिए कहाँ से लिया और क्या है इसका मतलब

Jamal Kudu Song: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बानी फिल्म एनिमल से बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। क्या आपको पता है इस गाने का ईरान से खास कनेक्शन है?

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 13, 2023

deol_entry_song_jamal_kudu.jpg

बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ इंटरनेट सेंसेशन बन गया है

Jamal Kudu Song: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से तहलका मचा रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल के एंट्री सांग ‘जमाल कुडू’ को सोशल मीडिया पर लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इस गाने का मतलब बहुत गहरा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ‘जमाल कुडू’ का ईरानी से खास कनेक्शन है।


इंटरनेट सेंसेशन बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग
‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने एक मूक गैंगस्टर का धांसू रोल निभाया है। फिल्म में उनकी एंट्री के वक्त बॉबी ‘जमाल कुडू’ गाने पर थिरकते हुए नजर आते हैं। ‘जमाल कुडू’ गाने के रिलीज होने के चार दिनों में ही 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
गाने की पहली 2 लाइन में लड़की अपने लवर को उसे छोड़ कर न जाने के लिए कह रही है। पहली 2 लाइन का मतलब है काली आंखों वाले, मेरा दिल मत तोड़. तूने मुझे छोड़ा और मैं मजनू की तरह राहगीर, बंजारा बन गया। Hala Jamal Jamalo Jamalo Jamalo Kudu Jamal Jamalo Jamalo Jamalo Kudu: इसका मतलब है कि खूबसूरती को चमकने दो... बस चमकने दो। यहां जमालो शब्द का मतलब चमक से है।


यह भी पढ़ें: Free में देखिए विक्रांत मैसी की ‘12वीं फेल’, इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम


1950 में गाया था ये गाना!
‘जमाल कुडू’ की तो ये फेमस ईरानी गाने ‘जमाल जमालू’ पर बेस्ड है। संगीतकार हर्षवर्द्धन रामेश्वर ने ‘एनिमल’ के लिए तैयार किया है। ये गाना ईरानी कवि बिजन स्मंदर की इसी नाम की कविता से प्रेरित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो इस गाना अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है उसे पहली बार 1950 के दशक में खराजेमी गर्ल्स ने गाया था।