रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें से उनकी फिल्म 'शमशेरा' इसी महीने 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आएंगी. इसके अलावा उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें वो पहली बार अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रोमांस करते नजर आएंगे.