सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी अंदाज और यूनिक फैशन सेंस के लिए पहचाने जाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज कल सुर्खियों में इसलिए बनी हुई हैं, क्योंकि उनको जान से माने की धमकी दी गई थी. इसके बाद किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए RIP पोस्ट डाला गया था, जिसके बाद उन्होंने इसको लेकर चिंता भी जाहिर की थी. वहीं अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है, जिसको लेकर उनको ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है. वीडियो में उर्फी टॉपलेस नजर आ रही हैं.