8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ranbir Kapoor की फोटो हुई वारयल, साथ में कौन ये बना मिस्ट्री

Ranbir Kapoor Viral Photo: रणबीर कपूर की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें उनके साथ जो शख्स दिखाई दे रहा है फैंस उसे देखकर परेशान हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
ranbir kapoor photo viral

ranbir kapoor photo viral

Ranbir Kapoor Photo Viral: रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं फिर भी उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं। अब इंटरनेट पर रणबीर कपूर की एक पुरानी फोटो सामने आई है। इसमें उनके साथ जो शख्स दिखाई दे रहा है वह कौन है इसको लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रणबीर किसके साथ खड़े हुए हैं?

रणबीर कपूर की फोटो हुई वायरल (Ranbir Kapoor Photo Viral)

रणबीर कपूर की जो फोटो वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो को देखकर माना जा रहा है कि ये फोटो उनके स्कूल के समय की है। उनकी सफेद शर्ट पर काफी कुछ लिखा हुआ है। रणबीर ने गले में टाई भी पहनी हुई है। वायरल फोटो देखकर लग रहा है कि ये उनके स्कूल फेयरवेल की फोटो है और उनके दोस्तों ने उनकी शर्ट पर काफी कुछ लिखा है। जिसे ऑटोग्राफ डे कहा जा सकता है जो स्कूल के आखिरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

यह भी पढ़ें:नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर लगेगा ताला! रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म पर गहराया संकट

रणबीर कपूर की ये फोटो उनके एक फैन क्लब ने शेयर की है। जिस पर काफी कमेंट और लाइक आ रहे हैं। इस वायरल फोटो में उनके साथ जो दिखाई दे रहा है वह शख्स कौन है ये हर कोई जानना चाहता है। कोई इस शख्स को 'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्टर अयान मुखर्जी कह रहा है तो कोई एक्टर विजय वर्मा बता रहा है। साथ ही कई यूजर इस शख्स को अमोल पिंगे, देव पटेल, विक्रमादित्य मोटवाने कह रहे हैं पर ये कौन है उनका नाम क्या है ये सामने नहीं आया है।