
ओटीटी पर देखें ये फिल्म
बिना आवाज और एक्शन वाली फिल्मों की बात करें तो लोगों के दिमाग में पहला नाम ‘आलमआरा’ का आता है। आपको बता दें कि इसके अलावा भी बॉलीवुड में ऐसी फिल्म बनी थी जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 12 साल पहले बॉलीवुड में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसने बॉलीवुड में धूम मचा दिया था और इस फिल्म का नाम है ‘बर्फी’। फिल्म में किसी आवाज और एक्शन के ना होने बावजूद भी लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। बर्फी को न केवल दर्शकों का प्यार मिला था बल्कि यह 2013 में इंडिया की ओर से 85 वें ऑस्कर अकादमी अवॉर्ड्स की बेस्ट फॉरेन फिल्म केटेगरी के लिए भी भेजी गई थी। अगर आपने ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी तो आप ये फिल्म इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो बोल और सुन नहीं सकता था । प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) डिस्लेक्सिया से पीड़ित थी। फिल्म में दिखाया गया है कि ‘बर्फी’ (Barfi)को दार्जिलिंग में एक ड्राइवर का बेटा है जिसे अमीर घर की बेटी से प्यार हो जाता है पर उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाता है। इसके बाद बर्फी के जीवन में ‘झिलमिल’ (प्रियंका चोपड़ा) की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी में दिलचस्प मोड़ आता है। इस फिल्म को अनुराग बासु (Anurag Basu) ने डायरेक्ट किया था।
बिना आवाज और एक्शन के इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। अगर आपने ये फिल्म अब तक नहीं देखी तो आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स ( Netflix) और अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर देख सकते हैं। इस फिल्म को लोग ओटीटी पर खूब पसंद करते हैं।
Updated on:
18 May 2024 04:17 pm
Published on:
18 May 2024 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
