इस बार सलमान की 'रेस 3' को मात देने के बाद रणबीर कपूर का फिर से सलमान से महामुकाबला होगा। यह महामुकाबला 2020 की ईद पर होगा। दरअसल रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म 2020 में ईद के मौके पर 31 जुलाई को रिलीज होगी।