
alia bhatt and ranbir kapoor
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की खबरें सुर्खियों में हैं। हर दिन दोनों के रिश्ते से जुड़ी खास खबरें सामने आ रही हैं। दोनों की बढ़ती नजदीकियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। दोनों अपने रिश्ते से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल में एक बार फिर रणबीर ने आलिया को लेकर एक खास बात कही जिसे सुन आप खुश हो जाएंगे।
एक्टर ने आखिरकार इन खबरों पर मोहर लगा दी है। रणबीर कपूर ने माना कि आलिया उनके जिंदगी में नई गर्लफ्रेंड हैं। उन्हें लेकर वह काफी सीरियस हैं। इस बारे में रणबीर कपूर ने एक खास इंटरव्यू के दौरान बताया।
रणबीर को इंडस्ट्री में आए 10 साल को चुके हैं। उनका कॅरियर ग्राफ बीच में खराब हो गया था इस बारे में बात करते हुए उन्होंने आलिया संग अपने रिश्ते की सच्चाई बताई।
इतने साल बिताने के बाद, और इस दौरान करीब 14 फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रणबीर कपूर ने माना कि उनका करियर अब उतना सफल नहीं है जितना पहले था और इस बीच आलिया के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी एक्टर ने दिल की बात कही है।
रणबीर कपूर ने बताया, ‘हां, वो सचमुच अभी नईं हैं और मैं इस पर और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति के रूप में, आलिया – सही शब्द क्या है- वो अभी बह रही हैं। जब मैं उनका काम देखता हूं, जब उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, बल्कि जिंदगी में भी, वह जो कुछ भी देती है मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं।’
इसके अलावा उनसे पूछा गया कि नए प्यार में पड़ने पर बेस्ट चीज क्या होती है, तो रणबीर ने बताया, ‘यह हमेशा बहुत उत्साह देता है। एक नया व्यक्ति है, नई धड़कन के साथ आता है। पुरानी चालें फिर से नई चाल बन जाती हैं। आकर्षक और रोमांटिक होने के नाते, मुझे लगता है कि मैं आज अधिक संतुलित हूं। मैं संबंधों को और अधिक महत्व देता हूं। मैं चोट लगने को समझ सकता हूं जब एक व्यक्ति इससे गुजरता है, जो मैं कुछ साल पहले तक नहीं कर सकता था।’
इन सभी से एक बात तो पक्की है कि रणबीर और आलिया सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बस अब इन दोनों का सरेअाम इस बात को कुबूलने का इंतजार है।
Published on:
31 May 2018 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
