14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal की कहानी सुनते ही बाथरूम में क्यों गए थे रणबीर कपूर? असलियत जानकर हो जाएंगे हैरान

Ranbir Kapoor Film Animal: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। यह फिल्म1 दिसंबर को रिलीज हो होने वाली है।

2 min read
Google source verification
ranbir_kapoor_went_to_bathroom_after_listening_to_story_of_animal.jpg

Animal Film के धमाकेदार ट्रेलर को हर कोई बार-बार प्ले करके देख रहा है

Ranbir Kapoor Film Animal: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रणबीर कपूर अभी हर तरफ छाए हुए हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर के लुक की भी तारीफ हो रही है। ट्रेलर में दिखाए गए रणबीर के हर सीन ने फैंस को इंप्रेस किया है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि जब संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म की कहानी बताई तो उनका क्या रिएक्शन था।

फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, "जब संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की कहानी उन्हें सुनाई थी तो मैं बाथरूम में भाग गया था। पहले मुझे एक अलग टाइटल के साथ एनिमल की कहानी सुनाई गई। जैसे ही कहानी खत्म हुई तो मैंने सर से कहा- एक मिनट और मैं बाथरूम भाग गया। मैं 5 मिनट तक बाथरूम से बाहर ही नहीं आया।"

क्या कर रहे थे बाथरूम में रणबीर?
जब रणबीर से पूछा कि वो बाथरूम में क्या कर रहे थे? इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, "मैं शीशे के सामने खुद को देखकर ये सोच रहा था कि मैं ये कर पाऊंगा या फिर नहीं? क्या मैं इस कहानी के साथ न्याय कर पाऊंगा? ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की थी ये कैरेक्टर काफी अलग और यूनीक था। कई डायरेक्टर्स मुझमें वो नहीं देख पाए जो उन्होंने मुझमें देखा है।

डायरेक्टर को लगा कर दी रिजेक्ट फिल्म
इस दौरान फिल्म डायेक्टर संदीप ने भी अपनी बात शेयर की। संदीप ने कहा, “'मैंने जैसे ही फिल्म की कहानी सुनाई तो ये बाथरूम चले गए। पहले तो मुझे लगा कि ये फिल्म को मना करने का नया तरीका है। मैंने सोचा कि शायद हिंदी फिल्म स्टार्स इसी तरह से फिल्म रिजेक्ट करते होंगे। मैं टेंशन में सिगरेट पीने लगा। इसके बाद रणबीर आया और कहा कि आप तो सिगरेट छोड़ चुके हैं। इसके बाद कहा कि बेहतरीन स्क्रिप्ट है हम ये फिल्म कर रहे हैं।