
ranbir kapoor
निर्देशक अनुराग बासु इन दिनों बहुप्रतीक्षित किशोर कुमार की बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा हैं। इसमें रणबीर कपूर काम करते नजर आएंगे। निर्देशक ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। एक इंटरव्यू में अनुराग ने बताया कि इस फिल्म के लिए मेरी पहली पसंद रणबीर है। निश्चित रूप से यह बायोपिक बनेगी और इसमें वे किशोर कुमार की भूमिका में दिखाई देंगे। इससे पहले ये दोनों 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' फिल्म में एक साथ काम कर चुके है।
'बर्फी' दर्शकों को बहुत पसंद आई थी रणबीर कपूर इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। वहीं 'जग्गा जासूस' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थाई। इस फिल्म में वे कैटरीना कैफ के साथ दिखाई दिए थे।
बात दें अनुराग आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘लूडो’ में बिजी है। इसमें राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 अप्रेल को रिलीज होगी और इसका प्रोडक्शन टीसीरीज कर रहा है। वहीं, रणबीर कपूर इस समय ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शमशेरा’ की शूटिंग में बिजी है।
‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे तो वहीं ‘शमशेरा’ में रणबीर वाणी कपूर के साथ जोड़ी बनाएंगे। इस दोनों फिल्मों से रणबीर कपूर को काफी उम्मीदें है यहीं वजह है कि इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे है।
Published on:
07 Feb 2020 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
