
बॉलीवुड के मशहूर स्टार रणधीर कपूर ( randhir kapoor ) आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 फरवरी को जन्में रणधीर कपूर अपने जमाने के टॅाप स्टार्स में से एक रहे हैं। 6 दशक तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। लेकिन एक्टर ने सिर्फ 27 फिल्मों में काम किया। इनमें 'चाचा भतीजा', 'हमराही', 'जवानी दीवानी' जैसी फिल्में शामिल हैं। कपूर खानदान का होने के बावजूद उन्हें बाकी भाईयों और पिता जैसी सफलती हासिल नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:
ट्यूशन फीस नहीं भर पाते थे रणधीर
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दौर ऐसा था जब रणधीर कपूर के पास अपनी बच्चियों करीना कपूर और करिश्मा कपूर की स्कूल की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। इस बात का जिक्र खुद एक्टर ने किया था। एक्टर ने बताया था जब उनके पास बीवी की ख्वाईशें और बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पैसे नहीं थे। करिश्मा कपूर और करीना कपूर की ट्यूशन फीस इकट्ठा करने में रणधीर कपूर नाकामयाब रहे थे। रणधीर ने बताया था कि बेशक आज एक्टरों के लिए पैसे कमाना काफी आसान हो गया है लेकिन उनके दौर में ऐसा नहीं था।
यह भी पढ़ें:
करिश्मा ने की पिता की मदद
रणधीर कपूर की जिंदगी में एक दौर था जब उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। रणधीर कपूर जो एक्टिंग करके पैसा कमाया करते थे वह सारा घर खर्च में निकल जाया करता था। कपूर खानदान के लाडले होने के बाद भी रणधीर कपूर ने दर-दर की ठोकरें खाई हैं। हालांकि बाद में करिश्मा कपूर ने बेटे होने का फर्ज निभाया और अपने पिता की मदद की। उन्हीं की देखा देख करूना कपूर भी इंडस्ट्री में आई और आज दोनों ही इंडस्ट्री की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक गिनी जाती हैं।
Published on:
15 Feb 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
