
randhir
मुंबई। बॉलीवुड की कपूर फैमिली की बेटी करिश्मा कपूर और दामाद संजय कपूर के बीच का मतभेद अब जगजाहिर हो गया है। करिश्मा और संजय लम्बे समय से अलग रह रहे है और इनके तलाक का केस भी कोर्ट में दायर है। अभी हाल ही में संजय ने करिश्मा पर उनसे पैसों के लिए शादी करने और उनकी जायदाद को पाने के लिए बच्चों का इस्तमाल करने का आरोप लगाया। इस आरोप के जवाब में कपूर फैमिली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि भगवान ने उन्हेंं पैसा और टेलेंट दोनों ही दिए है।
करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने कहा कि, हमारे बारे में सब जानते है। हम दूसरे के पैसों पर जीने वाले लोग नहीं है। संजय के आरोप के जवाब में रणधीर ने कहा कि संजय थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा संजय से शादी करें। संजय एक अय्याश शख्स है। उसने कभी पत्नी का ध्यान नहीं रखा। वो दूसरी औरतों के साथ रहता था। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है। इससे ज्यादा मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा।
बिजनेसमैन संजय कपूर ने अपनी डिवोर्स पिटीशन में आरोप लगाया है कि करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन से इंगेजमेंट टूटने की वजह से उनसे शादी की थी। लेकिन करिश्मा न अच्छी पत्नी बन पाईं और न मां की जिम्मेदारी निभा पाईं।
संजय-करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। बच्चों की कस्टडी और डिवोर्स केस फिलहाल कोर्ट में है। मुंबई की एक कोर्ट में पिटीशन में संजय ने आरोप लगाया- करिश्मा ने सिर्फ पैसे और एेशो-आराम की जिंदगी के लिए मुझसे शादी की थी। करिश्मा अच्छी पत्नी और बहू बनने में नाकाम रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बच्चों का इस्तेमाल भी पैसे ऐंठने के लिए कर रही हैं। करिश्मा ने बच्चों को मेरे बीमार पिता से भी नहीं मिलने दिया। संजय के मुताबिक, बच्चों का इंतजार करते उनके पिता की 6 महीने पहले मौत हो गई।
संजय के आरोपों को करिश्मा के वकील क्रांति सेठ ने खारिज कर दिया है। क्रांति का आरोप है कि संजय झूठी कहानियां बना रहे हैं जो बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। 2012 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में रह रही हैं। नवंबर 2015 में दोनों ने फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ली। संजय के कुछ फाइनेंशियल कमिटमेंट्स को पूरा न कर पाने की वजह से ऐसा हुआ। संजय ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में दिसंबर में दोबारा डिवोर्स पिटीशन दाखिल की।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई थी। यह सगाई अक्टूबर 2002 में अभिषेक के पिता अमिताभ के 60वें बर्थडे पर हुई थी। जनवरी 2003 में यह टूट गई। इंगेजमेंट क्यों टूटी, इस पर बच्चन या कपूर फैमिली की तरफ से कुछ नहीं कहा गया। हालांकि कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक पसंद नहीं थे।
करिश्मा का नाम संदीप तोश्नीवाल से जोड़ा गया। संदीप एक फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ हैं। संदीप की वाइफ का नाम अश्रिता है। वे डेंटिस्ट हैं। खबरों के मुताबिक, संदीप तो वाइफ से तलाक चाहते हैं लेकिन अश्रिता इसके लिए तैयार नहीं हैं।
Sona Mobility Services Ltd. के सीईओ हैं। ये सोना ग्रुप का एक पार्ट है। सोना कोयो स्टीयरिंग सिस्टम्स लिमिटेड के वाइस चेयरमैन भी हैं। यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है। इसके 16 प्लांट्स भारत, 3 जर्मनी और 1 यूएसए में हैं। संजय पेज-थ्री पर्सनैलिटी भी हैं। वे बॉलीवुड की कई पार्टीज और फैशन शो में नजर आते रहे हैं। संजय का नाम फिलहाल मॉडल प्रिया चटवाल से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कुछ पार्टीज में एक साथ देखा गया है।
Published on:
16 Jan 2016 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
