रानी मुखर्जी बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जल्द उनकी फिल्म 'हिचकी' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रानी का किरदार स्टैमरिंग करता दिखाई देगा। दिलचस्प बात ये है कि ये किरदार उनकी रियल लाइफ से जुड़ा है। ये सनुकर भले का शॉक्ड रह जाएंगे, लेकिन ये तो हकीकत है। जिसे कोई नहीं झूठला सकता। हां, ये हो सकता है कि आप इस बात से अनजान हों। लेकिन आपको बता दें कि दो दशक से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रानी मुखर्जी पहले हकलाती थीं और अब वह इसी किरदार में अपनी अपकमिंग फिल्म 'हिचकी' में नजर आएगी। खुद रानी ने इस बात को स्वीकार किया था कि वह पहले वह हकलाती थीं, लेकिन अब उन्होंने इस पर पूरी तरह काबू पा लिया है। बता दें कि रानी मुखर्जी को पिछले 22 सालों से ये परेशानी हो रही है।