
Ranveer singh
रणवीर सिंह कई बार सोशल मीडिया पर कुछ फनी पोस्ट कर देते हैं। ऐसा ही उनका एक पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'शादी का सीजन आ चुका है। मनोरंजन के लिए जरूर बुलाएं। इवेंट्स, शादी, जन्मदिन पार्टी और मुंडन के लिए उपलब्ध हूं।' फोटो में रणवीर सिंह ब्लू शेरवानी में नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर दीपिका ने बड़ा मजेदार कमेंट किया। दीपिका के अलावा कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने भी एक्टर की इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं।
View this post on InstagramA post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बुकिंग के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें।' वहीं एकता कपूर ने कमेंट किया, 'दूल्हा चाहिए, कौन है आपकी मैनेजर? हम संपर्क करेंगे।' रणवीर के दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों '83' की तैयारी में लगे हुए हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी खुशी में रणवीर और दीपिका ने '83' की टीम के साथ पार्टी भी की थी।
खास बात यह है कि शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। '83' में रणवीर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्टर जल्द ही संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में भी नजर आने वाले हैं।
Published on:
31 Oct 2019 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
