
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सीक्रेट हॉलिडे मनाकर मुंबई लौट आए हैं।

दोनों को हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है।

हाल ही में दीपिका और रणवीर का एक साथ विदेश में छुट्टियां बिताते हुए का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दोनों एक साथ खूब मस्ती करते नजर आए। वायरल हुई फोटोज में दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दिए थे।

सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर इसी साल नवंबर में शादी करने जा रहे हैं।