
Ranveer Singh Net Worth
Ranveer Singh Net Worth: रणवीर सिंह इंडस्ट्री में एवरग्रीन चर्चा में रहने वाले एक्टर में से एक हैं। रणवीर सिंह कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने पहनावे के अदब से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन दिनों रणवीर अपनी वाईफ दीपिका पादुकोंण की प्रेग्नन्सी को लकर चर्चा में हैं। हाल ही में कपल को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी वेडिंग में देखा गया। आज यानी 6 जुलाई को रणवीर सिंह अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं। एक्टर के इस खास मौके पर आइए जानते हैं इनकी नेटवर्थ कितनी है? रणवीर कितनी संपत्ती (Ranveer Singh Net Worth) के हैं मालिक?
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ रणवीर करोंडों की संपत्ती के मालिक भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स 2024 के मुताबिक रणवीर सिंह की कुल संपत्ती (Ranveer Singh Net Worth) लगभग 334 करोड़ रुपये के आसपास है। रणवीर फिल्म करने का लगभग 10-12 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं। फिल्म के साथ-साथ रणवीर एड के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह के पास करोड़ों की प्रापर्टी है। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई में 5BHK फ्लैट खरीदा था जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ बताई गई। रणवीर सिंह का एक बंगला गोवा में है जिसकी कीमत 15 करोड़ की है। रिपोर्ट्स के हिसाब से एक्टर ने साल 2023 में शाहरुख खान के मन्नत के बगल में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था जिसकी कीमत लगभग 119 करोड़ है।
रणवीर सिंह लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। एक्टर के पास जगुआर एक्सएलजे, 1.8 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज ई क्लास, मर्सिडीज मेबैक जी एल एस 600, 3 करोड़ रुपये की लंबोर्गनी उरुस, टोयटा लैंड क्रूजर के साथ 3.2 करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन रैपिड एस जैसी कारें है। रणवीर सिंह के पास हर एक ब्रांड के लगभग 1000 से ज्यादा जूते हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं।
Updated on:
06 Jul 2024 10:25 am
Published on:
06 Jul 2024 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
