script

इटली में शादी रचाने के 4 महीने बाद दीपिका-रणवीर ने फिर लिए सात फेंरे, वायरल हुआ वीडियो…

locationमुंबईPublished: Mar 20, 2019 05:26:05 pm

Submitted by:

Amit Singh

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म ’83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ranveer-singh-deepika-padukone-marriage-again

ranveer-singh-deepika-padukone-marriage-again

बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी देश से दूर इटली में कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी में हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। हाल में यह कपल जी सिने अवॉर्ड्स में शामिल हुआ। अवॉर्ड सेरेमनी में दीपिका पादुकोण जहां रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। इस मौके पर दोनों ने एक बार फिर से शादी के फेरे लिए। हालांकि इस बार यह शादी प्राइवेट नहीं थी।

ranveer-singh-deepika-padukone-marriage-again

दरअसल अवॉर्ड सेरेमनी को कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल ने होस्ट किया। इसी बीच दोनों ने रणवीर और दीपिका की सभी के सामने शादी कराई गई। इस बीच फंक्शन में सभी बॉलीवुड सितारों मौजूद रहे जिसमें रणबीर कपूर भी शामिल थे।

 

ranveer-singh-deepika-padukone-marriage-again

वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म ’83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो