
नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से परेशान पूरा विश्व इससे बचाव के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहा है। लोगों ने खुद को क्वारेन्टाइन कर रखा है जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। घर पर रहकर सेलिब्स अलग-अलग तरह से अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के फेवरेट कपल रणवीर और दीपिका भी अच्छा क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं। इसके अलावा रणवीर ने अपने ससुर प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) के लिए उनकी 40 पहले की उपलब्धि पर एक प्यारा मैसेज लिखा है।
View this post on InstagramA post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
रणवीर सिंह (Ranveer Sinhg) ने अपने ससुर प्रकाश पादुकोण के लिए लिखा- पापा, भारतीय खेल जगत और बैडमिंटन में आपका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने लंदन के वेंबली अरीना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतकर इंडिया के लिए हिस्ट्री क्रिएट की थी। हमे आप पर गर्व है। इसके साथ ही दीपिका ने भी अपने पापा के लिए एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया।
सेल्फ क्वारेन्टाइन में दीपिका और रणवीर बड़े ही शानदार तरीके से टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो हर रोज़ फैंस को अपडेट दे रहे हैं कि वो क्या अलग कर रहे हैं। रणवीर ने पत्नी दीपिका के साथ एक बहुत ही खूबसूरत वर्कआउट की तस्वीर साझा की है। इसके अलावा दीपिका ने भी नटेला डैज़र्ट की तस्वीर शेयर की जिसपर रणवीर ने बताया कि ये उनके लिए प्यारी पत्नी द्वारा बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले दीपिका प्यानो बजाती हुई दिखाई दी थीं।
View this post on InstagramA post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
View this post on InstagramSeason 1:Episode 4 Two Two...ChaChaCha Productivity in the time of COVID-19!😷 #exercise
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
Published on:
24 Mar 2020 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
