
ranveer singh emotional
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) के फैन की हाल में मौत हो गई। फैन का नाम Jatin Dulera है। वह बाथरुम में अचानक गिर गया जिसके बाद उनका निधन हो गया। देखते ही देखते मौत की यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। रणवीर सिंह को जैसे ही इस बारे में पता चला उन्होंने अपने फैन के निधन पर दुख जताया।
रणवीर सिंह ने Jatin के साथ कई तस्वीरें शेयर की और उन फोटोज पर रणवीर सिंह ने लिखा हैं, 'RIP LIL HOMIE'
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस बात की जानकारी एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, 'भाई तुम बहुत जल्दी चले गए। रणवीर सिंह के फैन Jatin Dulera का अचानक देहांत हो गया। वह दफ्तर जाने के लिए तैयार हो रहा था और अचानक बाथरूम में गिर गया और उसकी सांसे बंद हो गई। जतिन एक अच्छा लड़का था उसे कोई भी बुरी लत नहीं थी। उसके पिता का देहांत हो चूका है और उसके दो भाई है। उसकी मां सरकारी नौकरी में हैं और वह फरहान अख्तर के दफ्तर वाली बिल्डिंग में काम करता था। वह कई बार मुझसे कलाकारों के बारे में जानकारी और वीडियो साझा किया करता था और इसके लिए क्रेडिट भी नहीं लेता था।'
Published on:
11 Jun 2019 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
