16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणवीर सिंह के अजीबीगरीब लुक बंटोरते हैं सुर्खियां, यहां देखिए उनके वायरल अवतार

रणवीर सिंह जितना अपनी फिल्मों की वजह से लाइमलाइट बंटोरते हैं उससे ज्यादा वो अपने अतरंगी लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर अक्सर ही इस कारण ट्रोलिंग का सामना भी करते हैं।

3 min read
Google source verification
ranveersingh.jpg

Ranveer Singh photos

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कुछ सालों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक अलग मुकाम हासिल किया है। वो हर एक फिल्म में अपनी पूरी जान लगा देते हैं। लेकिन रणवीर जितना उनकी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं उससे कहीं ज्यादा उनका फंकी ड्रेसिंग स्टाइल लाइमलाइट बंटोरता है। रणवीर के अजीबो गरीब कपड़ों के कारण वो कई बार ट्रोल भी होते हैं। रणवीर अक्सर ही किसी भी ईवेंट में पहुंचते हैं तो सबसे पहले लोगों की नजर उनके फनी लुक पर जाती है। यहां तक कि इसे लेकर कई बार उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की भी टांग खिंचाई की जा चुकी है।

रणवीर सिंह का कलरफुल स्टाइल

ये तस्वीर रणवीर सिंह के किसी ईवेंट की है जहां वो अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। मल्टी कलर के कोट-पैंट के साथ व्हाइट एंड येलो स्नीकर्स पहने हैं। वहीं पीले कलर के शेड्स लगाए हैं। रणवीर का ये लुक बहुत चर्चाओं में रहा था।

रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक

रणवीर सिंह का ये लुक देखिए, जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया था। उनका ये अतरंगी अवतार देखने के बाद उन्हें जादूगर कहकर चिढ़ाया गया था। बता दें कि रणवीर एयरपोर्ट पर इस तरह के लुक में दिखाई दिए थे। ओरेंज कलर के ढीले ढाले कपड़े में कैप के साथ जब लोगों ने रणवीर को देखा तो हर कोई हैरत में पड़ गया।

रणवीर सिंह का अतरंगी अवतार

रणवीर सिंह का ये लुक IIFA अवॉर्ड्स के दौरान का है। उनके इस अवतार को कबूतर लुक बुलाया गया था। ग्रे सूट के साथ रणवीर ने लाल रंग का डुपट्टा बांधा हुआ था जो उनके लुक को बिल्कुल अतरंगी बना रहा था। इसके साथ रणवीर ने कान में इयरिंग्स और सनग्लासेस भी पहने थे। रणवीर के लुक में जो सबसे खास बात थी वो थी उनकी पोनीटेल। बता दें कि रणवीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

रणवीर सिंह का मारियो लुक

रणवीर सिंह के इस लुक को मारियो बुलाया गया था। उनके इस अवतार का बहुत मजाक भी बना था। हालांकि एक्टर को इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता वो हमेशा ही अपने स्टाइल के साथ नया एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं।

रणवीर सिंह ने पढ़ाया एबीसीडी का पाठ

रणवीर के इस फंकी शर्ट और हाफ पैंट में पूरा एबीसीडी लिखा हुआ है। वहीं इसके साथ ब्लैक एंड व्हाइट शेड उनके स्टाइल को और स्वैग दे रहा है। रणवीर सिंह का मतलब ही अतरंगी कपड़ों का खजाना है।