24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण की फोटो को देख रणवीर ने दिया जबाब- अगली फ्लाइट से घर आ रहा हूं

दीपिका जल्द ही '83' में भी नजर आने वाली हैं शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएगें
2 min read
Google source verification
dipika_photo-11.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है दोनों ने बीते साल नवंबर में ही शादी की थी। लेकिन दोनों के बीच की केमेस्ट्री आज भी खास नजर आती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने जियो मामी मूवी मेला में शामिल हुई थी। और वहां की कई तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कि, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। फोटो में दीपिका पादुकोण का लुक हर किसी को काफी पंसद आया। दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीरे शेयर की हैॆ जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खीच रहा है लेकिन इसके कही ज्यादा लोग उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह के कमेंट को देख रहे है।
दीपिका पादुकोण अपनी जो फोटो शेयर कि है उसपर रणवीर सिंह ने ऐसा कमेंट लिख डाला कि लोग सोचने के लिए मजबूर हो गए।

दीपिका की एक फोटो पर रणवीर सिंह ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, "चलो ठीक है, मैं अगली फ्लाइट से ही घर आता हूं." इसके अलावा रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की एक और फोटो पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "इस निखरी त्वचा का राज बता दो।" दीपिका पादुककोण की फोटो पर रणवीर सिंह के कमेंट्स काफी मजेदार थे। फैंस को भी रणवीर सिंह का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इन फोटो में दीपिका पादुकोण ब्लैक एंड पीच कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कि दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एसिड अटैक लक्ष्मी का किरदार अदा करेंगी। इसके अलावा दीपिका जल्द ही '83' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की यह साथ में नजर आने वाली पहली फिल्म होगी। दोनों की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं।