
deepika padukone ranveer singh
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की है। दोनों को पावर कपल कहा जाता है। आए दिन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। रणवीर सरेआम दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलते हैं।
दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों अपने टीवी पर डेब्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह गेम शो 'द बिग पिक्चर' को होस्ट करते दिखेंगे। यह शो कलर्स चैनल पर 16 अक्टूबर से रात 8 बजे शुरू होगा। ऐसे में आए दिन शो के प्रोमो वीडियो रिलीज होते रहते हैं।
एक प्रोमो वीडियो में रणवीर एक कंटेस्टेंट से फैमिली प्लानिंग को लेकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। वह कहते हैं, ‘जैसा की आप लोग जाते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाब, आपकी भाभी (दीपिका) इतनी प्यारी बेबी थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी फोटो देखता हूं और कहता हूं कि एक ऐसी ही दे दो मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैं नामों को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं। अगर मैं आपका ‘शौर्यवीर सिंह’ नाम शामिल कर लूं तो क्या आप बुरा मानेंगे?”
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही '83' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव का किरादर निभाते दिखेंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में हैं। वह कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म को पहले पिछले साल रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोविड के कारण इसकी रिलीज डेट को टालना पड़ा। अब फैंस इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।
Published on:
16 Oct 2021 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
