3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार के साथ डांस करते-करते क्यों रणवीर सिहं ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर और सबके सामने दीपिका से कर डाला प्यार का इजहार, वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह का पुराना डांस वीडियो हुआ वायरल डांस करते हुए बिग बी के कदमों में लेटे रणवीर रणवीर ने दीपिका से किया इशारों में प्यार का इज़हार
2 min read
Google source verification
maxresdefault.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इंटरनेट सेंशन हैं इसमें कोई शक नहीं है। एक्टिंग के अलावा वो हमेशा अपने स्टाईल और अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर सिंह जंहा भी जाते हैं वंहा इनर्जी डबल फॉर्म में रहती है। चाहे वो उनकी शूटिंग लोकेशन पर हो या फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन पर हो। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने जाकर लेट जाते हैं और दीपिका से इशारों में अपने प्यार इज़हार करते हैं।

दरअसल रणवीर सिंह का ये वायरल वीडियो काफी पुराना है जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में रणवीर डांस करते हुए स्टेज से उतरकर पहले अपने आइडल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी डांस करने के लिए कहते हैं। जिसके बाद अक्षय फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्ला गुड्डियां (Gallan Goodiyaan) पर रणवीर के साथ डांस करते हैं। उसके बाद वो फंक्शन में बैठे सभी सेलिब्रिटी से हाय करते हैं और अचानक अमिताभ बच्चन को देखकर उनके कदमों में लेट जाते हैं। बिग बी भी उन्हें आशीर्वाद देते हैं।

रणवीर यहीं नहीं रुकते हैं जैसे ही वो आगे बढ़ते हैं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को देखते ही दो कदम पीछे हो जाते हैं। दीपिका की खूबसूरती को देख रणवीर कुछ देर के लिए उन्हें देखते हैं फिर हाय करते हैं और इशारों में कहते हैं कि उनका दिल दीपिका के पास है। ऐसे में दीपिका शर्माते हुए रणवीर को वंहा से जाने के लिए कहती हैं। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तभी पुराना थ्रोबैक वीडियो उन्होंने फिर से वायरल कर दिया है। इस वीडियो पर फैंस खूब मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि रणवीर जल्द ही कपिल देव की लाइफ पर बेस्ड फिल्म 83 में नजर आएंगे जिसमें दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। .