15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का शर्मा के इस नए लुक को देखकर बोल पड़े रणवीर और अर्जुन,किया ये कमेंट

अनुष्का शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नज़र आई एक वेब सीरीज 'माई' भी बना रही हैं
2 min read
Google source verification
ranveeranushka-1.jpeg

नई दिल्ली। अभी हाल ही में वुमन ऑफ द ईयर में बॉलीवुड सेलेब्स का बोल्ड लुक सामने आया। अभी लोगों की नजरे इन तस्वीरों से हटी ही नही थी कि अनुष्का शर्मा की पोस्ट की गई तस्वीरों ने सबकी निगाहे वहां से हटा दी। हालांकि इस तस्वीर वो ग्लैमरस अंदाज में नही बल्कि बल्कि बॉस लुक में नजर आईं। अमिष्का ने सूट पहना था और इसके नीचे बूट्स। इसके साथ ही खुद को थोड़ा सा अलग दिखाने के लिए अनुष्का ने ईयररिंग्स की जगह सोने के ईयर कफ पहन रखे हैं। इसके अलावा उन्होनें चेहरे का मेकअप तक सामान्य रखा है। अनुष्का बिल्कुल फॉर्मल लुक में नजर आईं। अनुष्का ने अपने इस लुक की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

अनुष्का के इस नए अवतार को देखने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को खूब भा रहा है। उनका यह लुक मुंबई में किसी समारोह के लिए था और इसी की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल साइट पर शेयर की है जिसको देखने को बाद 'बैंड बाजा बारात' में उनके सह-कलाकार रणवीर सिंह ने लिखा, "सुपर." और अन्य तस्वीर पर उन्होंने कमेंट किया, "यह बेहद पसंद आया।"
इसके अलावा अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करने के लिए अर्जुन ने गोविंदा और करिश्मा की हिट फिल्म 'हीरो नंबर 1' के गाने को चुना और लिखा, "सोना कितना सोना है।
वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो पिछली बार अनुष्का को शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नज़र आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस ज्यादा धमाल नही मचमा पाई। इसके अलावा अनुष्का इनदिनों नेटफ्लिक्स के साथ एक फीचर फिल्म 'बुलबुल' और एक वेब सीरीज 'माई' भी बना रही हैं।"