26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’83 का नया पोस्टर, कपिल देव की तरह ‘नटराज शॉट’ लगाते दिखे रणवीर, तस्वीर देख आप भी चकरा जाएंगे

इस पोस्टर में रणवीर हूबहू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Ranveer singh and Kapil dev

Ranveer singh and Kapil dev

रणवीर सिंह ने मुंबई में अपनी आगामी फिल्म '83' की शूटिंग का अंतिम शेड्यूल पूरा कर लिया है। अब निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक्टर टुनब्रिज वेल्स मैदान पर कपिल देव के 'नटराज पोज' में नजर आ रहे हैं। इसी मैदान पर कपिल देव ने 1983 के विश्व कप के सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे।

इस पोस्टर में रणवीर हूबहू क्रिकेटर की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म में ताहिर राज भसीन क्रिकेटर सुनील गावस्कर के रोल में, मोहिंदर अमरनाथ के रोल में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के किरदार में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 10 अप्रेल, 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

बता दें कि रणवीर सिंह अपने कूल अंदाज और हंसी मजाक के लिए जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी कई बार मनोरजंक पोस्ट करते हैं। हाल ही उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह रियल लाइफ में काफी गंभीर किस्म के इंसान हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी इस बात से दीपिका भी आजतक हैरान हैं कि वह दुनिया से इस साइड को क्यों छुपाते हैं। इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्हें जोकर बनने में मजा आता है।