27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणवीर सिंह की बहन की खूबसूरती के सामने दीपिका पादूकोण भी है फेल, बॉलीवुड हसीनाएं भी भरती हैं पानी…ग्लैमरस Photos

आज हम आपको रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी के बारे में बता रहे हैं जो बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से दूर रहने के बाद भी दे रही है खूबसूरती से मात

2 min read
Google source verification
Ranveer Singh sister

Ranveer Singh sister

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर रणवीर सिंह और दीपिका ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। लोग इन कपल्स के अभिनय के साथ-साथ उनके स्टालिश लुक के भी काफी दीवाने है। दीपिका की खूबसूरती लोगों को बेहद पसंद आती है लेकिन क्या आप जानते है कि जितनी खूबसूरत दीपिका हैं उससे कही ज्यादा खूबसूरत उनकी ननद यानि की रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी है जो अपनी स्टाइलिश लुक के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं।

दीपिका- रणवीर की शादी के फंक्‍शन में बहन रितिका की बहुत सारी फोटोज सामने आई हैं। जिसमें उनका लुक हर किसी को बेहद ही पसंद आया। रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी भले ही लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहती हैं लेकिन हुस्न के मामले में वो आज की एक्ट्रेस को मात दे रही है।

दीपिका के साथ रितिका का रिश्‍ता काफी अच्छा है, कभी कभी वो कई इवेंट्स में उनके साथ देखी जा चुकी हैं। शादी के दौरान भी वो अपनी भाभी के साथ मस्ती करते देखी गई थीं।

इटली में हुई शादी की रस्‍मों में उनका हुस्न लोगों को काफी पसंद आया था। उस पार्टी में वो अलग से नजर आ रही थी।

रणवीर की बड़ी बहन रितिका भवनानी ना तो ग्‍लैमर इंडस्‍ट्री से मतलब रखती है और ना ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्‍ट‍िव हैं. यहां तक की उनका इंस्‍टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है।

रणवीर अपनी बहन रितिका के काफी करीब है। वो उन्हें छोटी मां बुलाते हैं क्‍योंकि रितिका ने उनका ख्याल एक मां की तरह ही किया हैं।