1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूड फोटोशूट मामले में Ranveer Singh ने मुंबई पुलिस से मांगा 2 हफ्ते का समय, जानें क्या होगा आगे?

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन ने समन भेजा था, जिसके बाद सोमवार को उन्हें पेश होने के लिए कहा था, जिसके बाद एक्टर ने पुलिस से दो हफ्ते का समय मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Aug 2022, 11:03 AM IST

न्यूड फोटोशूट मामले में Ranveer Singh ने मुंबई पुलिस से मांगा 2 हफ्ते का समय

न्यूड फोटोशूट मामले में Ranveer Singh ने मुंबई पुलिस से मांगा 2 हफ्ते का समय

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कुछ समय पहले पैपर मैगजीन के लिए न्यूज फोटोशूट करावाया था, जिसके बाद एक NGO द्वारा एक्टर के खिलाफ अश्लीलता कानून (67A) के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद एक्टर की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही हैं। मुबंई पुलिस की ओर से एक्टर को समन भेजा गया है। इससे पहले जब पुलिस एक्टर के घर पहुंची थी तो मुंबई से बाहर गए हुए थे, जिसके बाद अब पुलिन ने उनको समन किया है और उनको पुलिस टेशन में आने के लिए कहा गया था। वहीं बताया जा रहा है इस मामले में एक्टर मे पुलिस से दो हफ्ते का समय मांगा है।

इस मामले में सामने आ रही नई अपडेट में बताया जा रहा है कि एक्टर ने अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस से थोड़े और समय की मांग की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक रणवीर सिंह ने इस मामले में पेश होने के लिए दो हफ्ते का वक्त मांगा है। मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 'रणवीर सिंह को आपत्तीजनक फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन ने समन भेजा था और सोमवार को उन्हें पेश होने के लिए कहा था।

हालांकि, एक्टर ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का वक्त मांगा है, जिसके बाद अब इस मामले में तारीख तय कर के ताज़ा समन भेजा जाएगा'। बीते दिनों चेंबुर पुलिस रणवीर सिंह के घर नोटिस लेकर पहुंची थी। खबरों की माने तो 16 अगस्त तक ये नोटिस एक्टर को सौंपा जाना था, लेकिन उस समय एक्टर मुंबई से बाहर थे।

यह भी पढ़ें: फिल्मों के साथ-साथ राजनीति की राह पर निकलें Jr NTR? केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात


इसलिए पुलिस बिना नोटिस दिए ही लौट आई थी। बता दें इस नोटिस में लिखा था कि 'रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है'। वहीं अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसमें एक्टर पहली बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: जब एक टाइम के खाने में काम चालती थीं Samantha Ruth, नहीं थे हायर एजुकेशन के पैसे लेकिन फिर भी किया था टॉप