बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते कुछ दिनों पहले अपनी और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर सुर्खियों में बरकरार थे। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया गया है और ये कपल लगभग 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन दिनों रणवीर सिंह अपने अफेयर और शादी को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में उनका प्लेन में एक डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।