पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस 29 वर्षीय सिमरन कौर मुंडी जाना पहचाना नाम हैं। साल 2008 में वह मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब पा चुकी हैं। इससे उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं रही है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। सभी फैंस जानते हैं कि वह एक्टिंग में कितनी माहिर हैं। साथ ही वह खतरों की खिलाड़ी भी हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें उन्होंने सांप पकड़ रखा है।