नई दिल्ली। एक रेल कर्मचारी का कपड़े से रेलवे ट्रेक को बांधने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। लोग सोशल मीडिया पर रेलवे की खिल्ली उड़ा रहे थे। कपड़े से रेल की पटरी को जोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार देर शाम इस पर सेंट्रल रेलवे ने सफाई देते हुए इस वीडियो को गलत ठहराया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी की वर्दी पहने शख्स दिखाई दे रहा है और टूटे रेलवे ट्रैक को वह कपड़े से बांधता दिख रहा है। रेलवे की तरफ से इस घटना को लेकर यह सफाई दी गई कि उस जगह पर निशान बनाने के लिए ही वहां कपड़े को बंधा गया था।