29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर और कंगना रनौत को डेट पर भेजना चाहते थे रणवीर सिंह, सालों बाद एक्टर ने कबूली बात

हाल में कंगना ने रणबीर और आलिया पर यह कहते हुए हमला किया था कि दोनों मीडिया में अपने पॉलिटिकल व्यूज नहीं रखते हैं।
2 min read
Google source verification
ranveer-singh-wanted-to-set-up-ranbir-kapoor-kangana-ranaut-on-date

ranveer-singh-wanted-to-set-up-ranbir-kapoor-kangana-ranaut-on-date

कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल में एक्ट्रेस फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आई थी। कंगना इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हाल में कंगना ने रणबीर और आलिया पर यह कहते हुए हमला किया था कि दोनों मीडिया में अपने पॉलिटिकल व्यूज नहीं रखते हैं जिसपर आलिया ने जवाब दिया कि उन्हें उनके पिता महेश भट्ट ने कहा था कि दुनिया में पहले ही इतनी विचारधारा है तो अगर आप अपना मत ना भी दे तो आपका काम चल जाएगा। साथ ही आलिया ने यह भी कहा था कि उनकी अपनी सोच है लेकिन उसे वह अपने तक ही रखना चाहती हैं।

इन सारी बयानबाजी के बीच मीडिया में सालों पुराना किस्सा सुर्खियों में आ गया है। यह किस्सा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' से जुड़ा है। दरअसल करण के शो में रणवीर और रणबीर एक साथ शिरकत कर चुके हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने एक कभी रणबीर और कंगना को डेट पर भेजने के बारे में सोचा था। दरअसल करण ने अपने शो के रेपिड फायर राउंड में रणवीर से यह सवाल पूछा था कि वो रणबीर के साथ किसे डेट पर भेजना चाहेंगे इसके जवाब में रणवीर ने कहा था कंगना रनौत।

वहीं कंगना ने भी एक बार इस बात का जिक्र किया था कि रणवीर ने कभी एक दोस्त के तौर पर उनसे उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा था लेकिन वह इस सवाल को टाल गई थी। हालांकि अब मौजूदा हालात को देखते हुए रणवीर की यह ख्वाहिश काफी अटपटी प्रतीत होती है।