बॉलीवुड

Rihanna और ग्रेटा पर बना गाना हुआ वायरल, मजाक बनाते हुए रणवीर शौरी ने निकाला सॉन्ग.. देखें वीडियो

रणवीर शौरी ने बनाया मजेदार गाना रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग का उड़ाया मजाक किसान आंदोलन का समर्थन करने को लेकर हैं सुर्खियों में

2 min read
Feb 06, 2021
Rihanna, Greta Thunberg and Ranvir Shorey

नई दिल्ली | पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। किसान आंदोलन (Kisan Andolan) पर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के एक ट्वीट ने इंटरनेशलन लेवल पर खलबली मचा दी है। बॉलीवुड से एक के बाद एक सेलेब्स ने विदेश स्टार्स को लताड़ लगाते हुए देश की एकता बनाए रखने की बात की है। वहीं इसी बीच एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ग्रेटा थनबर्ग का मजाक बना रहे हैं। रणवीर इस वीडियो (Video viral) में गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं और रिहाना-ग्रेटा पर तंज कस रहे हैं।

इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके लेकर भारी बवाल देखने को मिला। बॉलीवुड में कुछ लोग विदेशी सेलेब्स का धन्यवाद करते नजर आए तो कुछ इन्हें लताड़ते भी दिखे जिसमें रणवीर शौरी का नाम भी शामिल है। रणवीर ने जो वीडियो बनाया है उसका क्लिप तेजी से लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो में वो गिटार लिए हुए एक गाना गा रहे है जो रिहाना और ग्रेटा पर है। रणवीर ने वीडियो के जरिए कहा कि एक बड़ी साजिश को लेकर इन दोनों का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा रणवीर ने खुद भी अपने ट्विटर अकाउंट कलपेश पटेल पर ट्वीट करते हुए लिखा- वाह! मेरा ये गाना वायरल हो गया। मुझे लगता है कि इसके राग से ज्यादा इसमें सच्चाई है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया रिजेक्ट्स प्रोपेगैंडा’ #IndiaRejectsPropoganda नाम का हैशटैग भी लगाया है। इस मुद्दे को लेकर रणवीर ने लगातार कई ट्वीट्स किए हैं।

बता दें कि रिहाना और ग्रेटा के खिलाफ सिर्फ रणवीर शौरी ही नहीं बल्कि कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया था। बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स ने देश में एकता बनाए रखने के लिए लगातार कई सारे ट्वीट्स किए। यहां तक कि सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी विदेश सेलेब्स के ट्वीट के बाद सरकार के समर्थन में ट्वीट किया। हालांकि बालीवुड के कुछ सेलेब्स रिहाना का किसान आंदोलन पर बोलने को लेकर धन्यवाद भी कर रहे हैं।

Published on:
06 Feb 2021 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर