
स्टेज के बराबर की जगह में ये सिंगर जोर से गिरता है।
Rapper Badshah viral video: एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेज पर परफॉर्म कर रहा सिंगर के साथ हादसा हो जाता है। सिंगर स्टेज के बराबर में बनी जगह में बहुत बुरी तरह से गिरता है। इस सिंगर का चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन कद काठी से पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह लग रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बादशाह के फैंस ने उनका हालचाल पूछना शुरू कर दिया। जिसके बाद बादशाह ने बताया है कि वीडियो उनका नहीं है।
FHM पाकिस्तान ने ये वीडियो शेयर किया है। जिसे शेयर करते हुए लिखा है, 'अपना ध्यान रखिए बादशाह भाई' सोशल मीडिया पर वीडियो चला तो बादशाह ने खुद इस वीडियो पर रिएक्ट किया।
बाहशाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कहा, 'भाई मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं किसी स्टेज से नहीं गिरा। मैं एकदम सुरक्षित हूं। मेरे हाथ-पैर सब सही हैं। जो इंसान स्टेज से गिरा है, उसके लिए भी दुआ करता हूं वो ठीक हो।' बादशाह की प्रतिक्रिया के बाद उनके फैंस को राहत मिली है।
Updated on:
18 Jul 2023 03:38 pm
Published on:
18 Jul 2023 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
