5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ankita Lokhande और सुशांत के रिश्तें को लेकर रश्मि देसाई ने किया बड़ा खुलासा, शिबानी को दिया मुंहतोड़ जवाब

अंकिता की पोस्ट पर शिबानी दांडेकर ने किया तीखा कमेंट टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने किया अंकिता को सपोर्ट

2 min read
Google source verification
Rashami Desai tweets

Rashami Desai tweets

नई दिल्ली। दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, अंकिता ने अपने पोस्ट में सुशांत की जो दशा हुई उसके लिए रिया चक्रवर्ती पर आरोप मढ़ा था। इस पोस्ट पर आरोपी रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर ने अंकिता पर हमला बोलते हुए उन्हें 2 सेकंड के फेम का भूखा बताया। सोशल मीडिया पर अपने ऊपर हुए इस तरह के हमले के खिलाफ अंकिता ने पलटवार करते हुए एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है। लेकिन इस नोट को देख कर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उन्हें किसी तरह की सफई ना देने की सलाह दी है।

सुशांत की बहन श्वेता ने अंकिता के लिखे गए पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि- ‘सफाई देने की कोई ज़रूरत नहीं है माई डियर। हम लोग यहां एक मकसद से हैं और वो है सच जानना। और हर हाल में हम उस पर कायम रहेंगे।‘ दूसरा ओर इस नोट पर सुशांत के बहनोई व श्वेता के पति विशाल कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर अपने चुप्पी तोड़ते हुए लिखा- ‘प्रिय अंकिता, ख़रीदे गये पीआर के तानों को संजीदगी से मत लिया करो। आपका सपोर्ट परिवार के लिए बहुत मायने रखता है। जो लोग सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, उन पर हमला करने का यह एक संगठित प्रयास है। जैसा कि आपने बिल्कुल सही पकड़ा है, हम सिर्फ़ सच जानना चाहते हैं। आपकी हिम्मत को और ताक़त मिले।‘

दूसरी ओर टीवी एक्ट्रेस और बिगबॉस कंटस्टेंट रश्मि देसाई भी अंकिता के सपोर्ट में आ गई हैं। रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता को संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘प्यारी अंकिता, तुम एक बड़ी स्टार हो और लोगों ने तुम्हें हर अवतार में प्यार दिया है। अंकिता लोखंडे होने के नाते तुम्हें ऐसे लोगों को कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं है, जो तुम्हारे लिए मायने नहीं रखते।‘ एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने आगे भी लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अंकिता ने सुशांत को तब प्यार किया था, जब वो स्टार भी नहीं थे। इसलिए उनकी रिलेशनशिप पर कमेंट मत कीजिए। यह केस अब दूसरे रास्ते पर जा रहा है, इस लिए गड़े मुर्दे मत उखाड़िए। जब आपको हकीकत नहीं पता तो किसी का नाम बदनाम मत कीजिए।‘

रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को जो बयान दिया है उसमें उन्होंने कहा है कि वे सुशांत के कहने पर ड्रग्स मंगाती थीं। आपको बतादें रिया फ़िलहाल मुंबई की भायखला जेल में सलाखों के पीछे हैं ।