15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ratan Tata Biopic: रतन टाटा पर बन रही है फिल्म, ये एक्टर निभाएगा फेमस उद्योगपति का किरदार!

Ratan Tata Biopic: देश के बड़े बिजनेसमैन रतन टाटा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। निधन के बाद उन पर फिल्म बनेगी और ये एक्टर निभाएगा उद्योगपति का रोल...

2 min read
Google source verification
Ratan Tata Biopic

Ratan Tata Biopic

Ratan Tata Biopic: फेमस रतन टाटा का 9 अक्टूबर को अलविदा कहा। जिससे पूरे देश को एक अलग ही सदमा दे दिया। दुनिया भर की आंखें उस दिन रोई थीं। हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे, अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी आई है। बिजनेस टायकून रतन टाटा को लेकर खबर आ रही है कि उन पर फिल्म बनाई जाएगी। जी हां! बॉलीवुड फिल्म मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है कि रतन टाटा पर बायोपिक बन रही है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही लहर दौड़ गई। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

रतन टाटा का ये एक्टर निभाएगा किरदार (Ratan Tata Biopic)

रतन टाटा की जिंदगी काफी अलग रही है। वह जितने बड़े उद्योगपति थे उतने ही लोग उन्हें प्यार करते थे। अब इस प्यार को देखते हुए रतन टाटा पर फिल्म बनाई जा रही है। उनकी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से अलग नहीं रही है। उनकी जिंदगी में प्यार ने कई बार दस्तक दी, पर बात कभी शादी तक नहीं पहुंच पाई। अब ऐसे में उनके निधन के बाद उनके फैंस उनके बारे में हर चीज जानना चाहते हैं। वहीं, बॉलीवुड में ये एक आम बात है कि किसी फेमस किरदार पर फिल्म बनना। ऐसे में रतन टाटा की फिल्म पर भी काम शुरू हो चुका है। रतन टाटा के निधन के कुछ दिन बाद ही जी मीडिया ने ऑफिशियल तौर पर अनाउंस किया कि रतन टाटा पर वे बायोपिक बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Gadar 3 Update: ‘गदर 3’ की रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए आई खुशखबरी

रतन टाटा की फिल्म के लिए फैंस ने दिए ऑप्शन

रतन टाटा की बायोपिक पर एक बड़ा सवाल है कि इस फिल्म में उनका किरदार कौन निभाएगा। वहीं दर्शक रतन टाटा के किरदार के लिए एक्टर्स के नाम बताने लगें। किसी ने कहा कि रतन टाटा के किरदार के लिए जिम सर्भ बेस्ट एक्टर हैं, तो वहीं काफी लोग बोमन ईरानी को रतन टाटा के लिए बेस्ट मान रहे हैं। दर्शकों ने तो अपनी चॉइस बता दी है, अब देखना होगा कि मेकर्स किसे रतन टाटा के किरदार के लिए कास्ट करते हैं। वहीं, इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी सामने आ रहा है।