27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी डेब्यू को तैयार, जानिए उनके बारे में सबकुछ

रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) के डेब्यू के बारे में लोग कम ही जानते हैं। हम इस खबर में रवीना की बेटी से जुड़ा सबकुछ ले आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 16 Feb 2024, 7:22 PM IST

Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani

राशा थडानी

रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी फिल्मों में आएंगी या नहीं? बहुत दिनों तक यह बहस चलती रही। पैपराजी ने रवीना से कई बार ये सवाल पूछे। लेकिन वो हर बार दो टुक बोलकर निकल जाती हैं। पर आखिरकार वो समय आ ही गया कि राशा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हम उनके डेब्यू से पहले ही उनके बारे में सारी डिटेल्स और उनकी शेयर की हुई तस्वीरें ले आए हैं। देखिए…


बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी का नाम है राशा थडानी (Rasha Thadani)। राशा का जन्म 16 मार्च 2005 को मुंबई में हुआ था। राशा का असली नाम राशा विशाखा है। उनके पिता अनिल थडानी बॉलीवुड के बहुत बड़े फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं।


स्टारकिड राशा थडानी ने मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वो एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 2021 में ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की थी।
यह भी पढ़ें: Kuch Khattaa Ho Jaay: गुरु रंधावा 9 साल की उम्र से गांव की शादियों में गाते थे गाना, बोले- ‘10-20 रुपये मिल जाते थे’


राशा थडानी की उम्र 19 साल है। वो अब बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। उनके फैंस राशा की पहली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशा फेमस बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) के भांजे अमन देवगन (Aman Devgan) के साथ अपनी पहली फिल्म कर सकती हैं। इसे मशहूर डायरेक्टर अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे।

राशा थडानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रामपर काफी एक्टिव रहती हैं। वो यहां पर अपने जीवन से जुड़ी हर अपडेट्स लगातार शेयर करती रहती हैं। यहां पर वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

राशा थडानी एक डॉग लवर हैं। वो म्यूजिक लवर भी हैं। राशा को डांस और थिएटर में भी रुचि है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग