5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालघर लिंचिंग में मारे गए ड्राइवर की मदद के लिए आगे आई रवीना टंडन,किया ये बड़ा काम

पालघर लिंचिंग में हुआ बड़ा कांड साधुओं के साथ ड्राइवर की भी हुई हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 24 Apr 2020, 11:16 AM IST

Raveena Tandon help

Raveena Tandon help

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सितारे इन दिनों नोबेल कॉज़ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं...अपने फैन्स से लोगों की मदद के लिए अपील भी करते हैं, जिसका फायदा ये होता है कि जरूरतमंद को मदद मिल जाती है, ऐसा ही हुआ है पालघर लिंचिंग के मामले में भी, जिसमें दो साधुओं के साथ वाहन चालक की भी मौत हो गई है।

इस घटना से आहत एक्ट्रेस रवीना टंडन का इंसानियत का चेहरा सामने आया है, जी हां पालघर लिंचिंग में मारे गए युवा ड्राइवर निलेश तेलवाडे की मौत के बाद उनका परिवार बेसहारा हो गया है, जिससे दुखी हो कर रवीना टंडन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए सभी से अपील की है।

रवीना टंडन ने मदद के लिए अपील करते हुए अपने ट्वीट्रर हैंडल पर लिखा है कि "हम 29 साल के ड्राइवर, जिसकी हाल ही में पालघर लिंचिंग में साधुओं के साथ हत्या हुई, उनके परिवार के लिए फंड जुटाना चाहते हैं, ताकि पीड़ित परिवार की मदद हो सके, तेलवाड़े की दो छोटी-छोटी मासूम बच्चियां हैं और उसकी बेसहारा पत्नी और परिवार की कृपया मदद करें।"

वैसे रवीना टंडन का इंसानियत का चेहरा पहले भी सामने आ चुका है, जब कोरोना वायरस को लेकर रवीना टंडन देशवासियों को जागरूक करती नज़र आईं थीं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें वे ट्रेन के अपने केबिन को गीले वाइप्स से साफ करती दिखी थीं, और इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।