
आखिर क्यों रवीना टंडन ने इस बच्चे को सेट से निकाल दिया था बाहर, आज बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार!
90 के दशक की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस रह चुकी हैं रवीना टंडन। एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी ज्यादा तारिफ हुआ करती थी। एक्ट्रेस से जुड़ा एक किस्सा बड़ा मशहूर हैं। जब ‘मोहरा’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक बच्चे को सेट से बाहर निकलवा दिया था, और आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे लेकिन वही बच्चा आज बॉलीवुड का एक बड़ा स्टार बन गया है। चलिए जानते हैं कौन हैं वह बच्चा
बता दे कि यह बात तब की हैं जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन ‘मोहरा’ फिल्म के सेंशुअस सॉन्ग ‘टिप टिप बरसा पानी’ की शूटिंग कर रहे थे। इस सॉन्ग को दर्शकों की और से काफी ज्यादा पंसद किया गया था। इस गाने के शूट के दौरान एक बच्चे को अभिनेत्री ने सेट से बाहर करवा दिया था। बता दे कि वह बच्चा और कोई नहीं बल्कि रणवीर सिंह थे।
हालांकि इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था अभिनेत्री ने कहा था कि- एक्ट्रेस का कहना हैं कि वो गाना बहुत सेंशुअस था उसमें काफी सेंशुअस मूव्स थे और मुझे लगा कि बच्चों के साथ ये सब एक्सपोज़ नहीं करना चाहिए अभी ये उनकी उम्र नहीं है। मैं ऐसा ही अपने बच्चों के साथ भी करती हूं, उन्हें सिर्फ वहीं लेकर जाती हूं जहां उनके लिए शूटिंग देखना ठीक होता है।
आपको बता दे कि इसी कारण एक्ट्रेस रवीना टंडन ने प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट की कि बच्चे के पैरेंट्स को यहीं रहने दें, लेकिन बच्चे को बाहर कर दें। मेरा इरादा किसी को भगाने का नहीं था। बस यही मेरा इरादा था. आप सब जानते हैं कि बच्चों से कितना प्यार करती हूं।
Updated on:
27 May 2022 02:58 pm
Published on:
27 May 2022 02:55 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
