मुंबई। बॉलीवुड के प्रथम परिवार यानी कपूर फैमिली की चौथी पीढ़ी के अभिनेता
रणबीर कपूर के अफेयर्स की फेहरिश्त लंबी है। अपनी डेब्यू फिल्म से ही वो अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरते आ रहे हैं।
रणबीर कपूर का पहला क्रश अवंतिका मलिक हैं। इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि अवंतिका को रणबीर दिलो-जान से प्यार करते थे। जी हां, ये वही अवंतिका हैं, जो अब एक्टर इमरान खान की वाइफ हैं। इसके बाद रणबीर का नाम
सोनम कपूर के साथ जुड़ा। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को को लेकर मीडिया के सामने कभी कोई बयान नहीं दिया। सोनम हमेशा रणबीर को अपना एक अच्छा दोस्त ही कहती रही हैं। इसी दौरान रणबीर का नाम डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ जुड़ा, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला, क्योंकि रणबीर की जिंदगी में
दीपिका पादुकोण ने एंट्री ले ली थी। बता दें कि दीपिका के साथ रणबीर का रिश्ता काफी लंबे समय तक चला। चंूकि, रणबीर की मां नीतू सिंह को दीपिका बहू के रूप में पसंद नहीं थी, इसलिए रणबीर ने दीपिका के साथ रिश्ता तोड़कर अकेले रहने लगे। दीपिका के बाद रणबीर का दिल नरगिस फखरी पर आ गया। दोनों ने एक साथ 'रॉकस्टार' की, इसी दौरान रणबीर नरगिस को अपना दिल दे बैठे। नरगिस के लिए भी रणबीर बेहद खास थे, लेकिन कॅरियर के चलते येे रिश्ता भी लंबे नहीं चला।