13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर रेखा और जया बच्चन का यह वीडियो हुआ वायरल, दोनों का ऐसा रूप देख नहीं होगा आंखों पर विश्वास

होली के मौके पर रेखा और जया बच्चन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rekha and jaya

Rekha and jaya

बॉलीवुड में भी होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी होली के त्योहार दिखाया जाता रहा है। अब इस होली के मौके पर रेखा और जया बच्चन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं।

दरअसल, यह वीडियो फिल्म 'सिलसिला' का है। इस फिल्म में ये दोनों अभिनेत्रियां साथ नजर आई थीं। इस वीडियो को यश राज फिल्म के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गई हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है,'Holi = Happiness. #HappyHoli2019 #Silsila।'

फिल्म 'सिलसिला' में जया बच्चन और रेखा के अलावा अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, संजीव कुमार और कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था और इसी वजह से उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग