Rekha Mother In Law Had Pushed Out Of House She Married Vinod Mehra
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा हैं रेखा। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। यही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं संग भी काम किया है। रेखा की खूबसूरती और अभिनय का जादू आज भी इंडस्ट्री में कायम है। रेखा ने जितनी लोकप्रियता अपनी फिल्मों से पाई। उतनी ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से पाई। रेखा की शादी और अफेयर्स हमेशा से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन संग रेखा के संबंधो की कहानी आज भी सुनी जाती है। आज हम आपको एक्टर विनोद मेहरा संग हुई रेखा की शादी को लेकर एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
पहली शादी के बाद पड़ा एक्टर को दिल का दौरा
अभिनेता विनोद मेहरा अपने जमाने के मशहूर एक्टर थे। उन्होंने साल 1958 से फिल्म रागिनी से अपना फिल्म डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने अमर प्रेम, अनुराग, कुंवारा बाप और लाल पत्थर जैसी फिल्मों में काम कर अपना इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। विनोद मेहरा जितने अच्छे कलाकार थे। उतने ही अच्छे बेटे भी थे। विनोद मेहरा अपनी मां से बहुत प्यार करते थे।
जिस वक्त विनोद मेहरा का करियर ऊंचाई पर था। उसी वक्त उनकी मां ने उनकी शादी मीना ब्रोका से करा दी। शादी के कुछ समय बाद विनोद मेहरा को दिल का दौरा पड़ गया। इस बीमारी से वो ठीक तो हो गए, लेकिन उनकी शादी टूट गई।
दूसरी शादी की एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी
पहली शादी टूटने के बाद विनोद मेहरा ने कुछ समय बाद एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से शादी कर ली। लेकिन विनोद मेहरा की ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। शादी के कुछ समय बाद बिंदिया ने फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता संग शादी कर ली।
रेखा संग चुपके से विनोद मेहरा ने रचाई शादी
ऐसे विनोद मेहरा की दो शादियां टूट गई। जिसके बाद विनोद मेहरा का दिल एक्ट्रेस रेखा पर आ गया। दोनों के अफेयर्स की खबरों ने सुर्खियों का बाज़ार गर्म कर दिया। मशहूर लेखक यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के अनुसार, विनोद मेहरा ने रेखा से कोलकाा के एक मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद जब विनोद मेहरा रेखा को अपने घर ले गए तो उनकी मां कमला मेहरा उन्हें देख काफी भड़क गई। विनोद मेहरा की मां रेखा को कभी भी बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर पाईं। बताया जाता है कि जब रेखा ने विनोद मेहरा की मां के पैर छने गई तो उन्होंने उन्हें धक्का मार दिया।
कमला मेहरा ने दी रेखा को गालियां
यही नहीं विनोद मेहरा की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया साथ ही उन्हें अपने घर तक में घुसने तक नहीं दिया। रेखा को कमला मेहरा ने धक्का ही नहीं बल्कि खूब गालियां और खरी-खोटी भी सुनाई। विनोद मेहरा ने उस वक्त रेखा को वापस घर जानें को कहा। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस से सारे रिश्ते खत्म कर दिए। वैसे आपको रेखा और विनोद मेहरा ने कभी अपना रिश्ता कबूल नहीं किया।
Published on:
29 Jun 2021 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
