30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रकाश राज की मां का हुआ निधन, लंबी बीमारी के बाद सुवर्णलता ने दुनिया को कहा अलविदा

Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies At 86: बॉलीवुड और साउथ एक्टर प्रकाश राज की मां का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मां का बैंगलोर में आज अंतिम संस्कार होना है।

2 min read
Google source verification
Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies At 86

Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies At 86 (सोर्स- एक्स)

Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies At 86: दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रकाश राज इस समय गहरे शोक में हैं। उनकी मां सुवर्णलता का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने रविवार सुबह अपने पारिवारिक निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया जाएगा।

मां के बेहद करीब थे प्रकाश राज (Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies At 86)

प्रकाश राज अपनी मां के बेहद करीब थे और कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से उनके संघर्ष और जीवन यात्रा का जिक्र किया था। सुवर्णलता लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। कुछ समय पहले उन्हें ब्रेन सिस्ट की समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई।

हालांकि ऑपरेशन के बाद उनकी याददाश्त पर गहरा असर पड़ा और धीरे-धीरे वो परिवार के सदस्यों को पहचानने में भी असमर्थ होने लगी थीं। इस कठिन दौर ने पूरे परिवार को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया था।

सुवर्णलता ने नर्स के रूप में किया काम

कर्नाटक में जन्मी सुवर्णलता ने बचपन में ही कई मुश्किलों का सामना किया। माता-पिता के साये से दूर रहते हुए उन्होंने अपने दम पर जीवन की राह बनाई। युवावस्था में उन्होंने नर्स के रूप में काम करना शुरू किया, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जो इलाज के लिए अस्पताल आया था। यही मुलाकात आगे चलकर रिश्ते में बदली और दोनों ने शादी कर परिवार बसाया।

तीनों बच्चों का पालन-पोषण (Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies At 86)

परिवार के साथ उन्होंने तीन बच्चों का पालन-पोषण किया, जिनमें प्रकाश राज सबसे बड़े हैं। अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को लेकर वो हमेशा सजग रहीं। प्रकाश राज ने कई बार कहा है कि उनके व्यक्तित्व और संघर्षशील स्वभाव के पीछे उनकी मां का ही बड़ा योगदान है। परिवार में सुवर्णलता की भूमिका हमेशा एक मजबूत आधार स्तंभ की रही।

मां के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए संवेदना व्यक्त की है। हर कोई इस मुश्किल समय में प्रकाश राज और उनके परिवार के साथ खड़ा नजर आया। इस दुखद क्षण ने एक बार फिर ये दिखाया कि कलाकारों की निजी जिंदगी भी भावनाओं और रिश्तों से उतनी ही जुड़ी होती है जितनी किसी आम इंसान की।

वर्कफ्रंट पर प्रकाश राज (Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies At 86)

काम के मोर्चे पर प्रकाश राज हाल के समय में कई चर्चित फिल्मों में नजर आए हैं। उन्होंने 'देवरा: पार्ट 1' और 'दे कॉल हिम ओजी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके अलावा 'सीता पयनम' में भी उनकी भूमिका को सराहा गया। आने वाले समय में वो एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसमें सुपरस्टार महेश बाबू के साथ उनका अहम किरदार बताया जा रहा है।