1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादीशुदा एक्टर के प्यार में फंसी थी ये अदाकारा, बिन ब्याहे पैदा किए 2 बच्चे! आज एक बेटी है सुपरस्टार

इस अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। लेकिन वह फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही थीं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 24, 2023

aegwg.jpg

देशभर में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लाखों का दिल जीत चुकी मशहूर अभिनेत्री रेखा ( rekha ) के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी मां के बारे में कम लोगों को ही पता है। आपको जानकर हैरानी होगी की रेखा की मां पुष्पावली भी एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। लेकिन वह फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही थीं।

बताया जाता है कि पुष्पावली भी रेखा की तरह काफी पॅापुलर थीं। उन्होंने पर्दे पर पहली बार सीता का रोल निभाया था। लेकिन वह अपने किरदार में इतनी पसंद की गई कि जल्द ही उन्हें फिल्मों में लीड किरदार मिलने लगे। पुष्पावली ने 1940 में शादी कर ली। लेकिन यह शादी लंबी नहीं चल पाई। 6 साल बाद दोनों अलग हो गए। फिर उनकी जिंदगी में जेमिनी गणेशन की एंट्री हुई। दोनों ने फिल्म ‘मिस मालिनी’ में साथ काम किया।

जेमिनी गणेशन तमिल फिल्म के रोमांटिक हीरो थे। दोनों ने फिल्मों में साथ काम करते हुए एक दूसरे को दिल दे दिया। लेकिन जेमिनी शादीशुदा थे। वह सारी उम्र उनसे प्यार करती रहीं लेकिन कभी उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं मिला। पुष्पावली ने बिन शादी किए दो बच्चों को जन्म दिया। एक हैं सुपरस्टार रेखा और दूसरी उनकी बहन। इसके बाद साल 1991 में 65 की उम्र में पुष्पावली का निधन हो गया।

Story Loader