
rekha
बॉलीवुड की सदाबहार Actress Rekha हमेशा ही अपने लुक के चलते चर्चा में रहती हैं। वहीं जब वह लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए वोट डालने पहुंची तो सब उन्हें देखते ही रह गए। वह एक बार फिर अपने लुक के चलते छा गईं।
आज यानी 29 अप्रेल को महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें मुंबई की 6 लोकसभा सीटें शामिल है। वहीं अपने मतों का सही प्रयोग करने के लिए आज जन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी पोलिंग बूथ पर पहुंचे। लेकिन सबकी नजर Actress रेखा पर ही टिकीं।
बता दें कि रेखा ने बांद्रा में मतदान किया। उन्होंने पोलिंग बुथ 283 पर वोट डला। इस दौरान उनका उन्होंने सफेद रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उन्होंने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था। वहां मौजूद सभी रेखा को एक टक देखते रह गए।
Published on:
29 Apr 2019 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
