5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस कोरियोग्राफर Remo D’Souza और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला?

Remo D'Souza: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल पर ₹12 करोड़ हड़पने का का आरोप लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Oct 19, 2024

Remo D'Souza

Remo D'Souza

Remo D'Souza: फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल पर ₹12 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेमो और उनकी पत्नी समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता का दावा: रेमो डिसूजा ने हड़प ली पुरस्कार राशि

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने उसके साथियों के साथ धोखाधड़ी की है। उसने अपने साथियों के साथ एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी। लेकिन ₹12 करोड़ जीत की पुरस्कार राशि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने हड़प ली।

धोखाधड़ी से संबंधित पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर इस तरह के आरोप लगे हों। इससे पहले भी रेमो पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 वर्ष पहले धोखाधड़ी से संबंधित उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। तब शिकायतकर्ता का दावा था कि उन्होंने एक फिल्म बनाने के लिए उनसे 5 करोड़ लिए और 10 करोड़ देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए।

यह भी पढ़ें:Lawrence Bishnoi को Salman Khan की धमकी वाला वीडियो 100 परसेंट फर्जी, जानें सच्चाई?