ऋचा ने दी जानकारी
यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही है। ऋचा ने भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। ऋचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'परिवार ने साथ दिया, तो 'पंगा' लिया! मेरा परिवार मेरी दुनिया है और थैंक्स टू अश्विनी अय्यर और 'फॉक्स स्टार हिंदी' कि अब मेरे पास अपना कहने के लिए एक और परिवार है।' 'पंगा' की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। यह पहला मौका होगा जब कंगना, ऋचा, जस्सी और नीना गुप्ता किसी फिल्म में एक साथ काम करेंगे। अश्विनी इससे पहले 'बरेली की बर्फी' और 'नील बटे सन्नाटा' जैसी सफल और सराहनीय फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं फिल्म 'पंगा' को लेकर इसकी पूरी टीम बेहद उत्साहित है।