
Richa Chadha (Actress's X)
Richa Chadha: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उनमें से ही एक है ऋचा चड्ढा। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अपनी बेटी के जन्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसने सबको चौंका दिया है। और ये सोचने पर आप मजबूर हो जाएंगें कि क्या भारत में बेटियां सुरक्षित हैं? इस पर उनका कहना था कि मां बनना जिंदगी का सबसे खास अनुभव होता है लेकिन पता नहीं क्यू मुझे डर का अनुभव हो रहा है। दरअसल लिली सिंह के साथ एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने खुलकर बात की और कहा कि जब उन्हें पता चला कि वो मां बनने वाली हैं, तो काफी भावुक हो गई थी।
ऋचा चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि 'जब आप बहुत freedom के साथ जीते हो तो हैं, तो आपको सब अच्छा लगता है, और आपको एक इंसान के लिए जिम्मेदार होना पड़ता है। पहले 6 महीनों के लिए बच्चे को खाना देना सबसे बड़ी कमिटमेंट की बात हैं। लेकिन मेरा शुरुआती रिएक्शन डर था। मैं ये सोच रही थी, ओह माय गॉड, क्या मेरी अब जिंदगी खत्म हो गई?' इसके साथ ही ऋचा चड्ढा ने आगे कहा कि 'मैंने सोचा, हम भारत में रहते हैं, तो मुझे बंदूक अब खरीदनी पड़ेगी'। लेकिन फिर मैंने जल्दी ही उस विचार को बदलाय, लेकिन इसके बाद फिर मैंने सोचा, नहीं- नहीं हम देख लेंगे जो होगा। हम अपनी बेटी को अपनी तरह स्ट्रॉन्ग बनाएंगे'।
बात दें कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का बयान ये बताता है। उन्हें भारत में अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर कितनी चिंता है। उन्होंने ये भी साफ कहा कि वो अपनी बेटी को मजबूत बनाना चाहती हैं, ताकि वो किसी भी तरह की चुनौती का सामना कर पाए। दरअसल ऋचा ने अपनी बेटी ज़ुनेयरा के पहले जन्मदिन पर एक भावुक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और शुरुआती मदरहुड की झलक दिखाई है।
Updated on:
23 Jul 2025, 10:53 AM IST
Published on:
23 Jul 2025, 10:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.